General Knowledge Questions on Current Affairs

1. विश्‍व के नये बने देश दक्षिणी सूडान ने विश्‍व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की हाल में सदस्यता ली. इन अंतरराष्ट्रीय संगठनों की सदस्यता लेने वाला वह कौन-सा देश बना?
(क)189वां (ख) 188वां (ग) 187वां


2. भारतीय मूल के किस उद्यमी और शिक्षाविद् को संयुक्त राष्ट्र की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है?
(क)सनी वर्के (ख) विनोद मंगलम (ग) निमित परेरा


3. विश्‍व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट में वर्ष 2010 में खसरे से होने वाली मौतों में से सर्वाधिक मौतें किस देश में हुईं?
(क)दक्षिण अफ्रीका (ख) पाकिस्तान (ग) भारत


4. साल 2012-13 के लिए उद्योगों से संबंधित संगठन उद्योग चैंबर सीआइआइ का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
(क)एस गोपाल कृष्णन (ख) सुनील मित्तल (ग) आदि गोदरेज


5. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्ष में भारत में रोजगार में कितने फीसदी की बढ.ोतरी हुई है?
(क) 1 (ख) 2 (ग) 0.1


6. अमेरिकी विदेश मंत्री इस महीने अमेरिका-चीन रणनीतिक और आर्थिक वार्ता के लिए बीजिंग आ रही हैं. इस दौरान वह भारत भी आयेंगी. अमेरिकी विदेश मंत्री का नाम क्या है?
(क) रॉबर्ट गेट्स (ख) हिलेरी क्लिंटन (ग) लियोनल पनेटा


7. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने चैपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद करवाने का फैसला किया है. 2013 में कहां आयोजित किया जायेगा?
(क) इंग्लैंड (ख) भारत(ग) ऑस्ट्रेलिया


सही उत्तर 1.(ख) 2.(क) 3.(ग) 4.(ग) 5.(ग) 6.(ख). 7.(क)




1. हाल ही में किस कांग्रेसी नेता को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
(क)अजीज कुरैशी (ख) राशिद अल्वी (ग) एम के नारायणन


2. भारत एक ऐसी मिसाइल बना रहा है, जो दुश्मन के राडार सिस्टम को तबाह कर हमला करने की क्षमता को बढ.l देगी. इसे सुखोई फाइटर प्लेन में लगाया जायेगा. इस मिसाइल का नाम क्या है?
(क)एंटी रेडिएशन मिसाइल (एआरएम) (ख) अग्नि-5 (ग) पृथ्वी


3. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर गयी हैं. सेशेल्स 116 द्बीपों का समूह है, जिसमें 15 पर लोग रहते हैं. यहां की आबादी 90 हजार से कुछ अधिक है. सेशेल्स के राष्ट्रपति का नाम क्या है?
(क)जेम्स एलिक्स मिशेल (ख) बॉत्रस घाली (ग) हेनरी क्लिंटन


4. इन दिनों क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का राज्यसभा में मनोनयन चर्चा में है. लेकिन 1978 में किस क्रिकेटर ने राज्यसभा सांसद मनोनीत करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था?
(क)संजय मांजरेकर (ख) कपिल देव (ग) विजय मर्चेंट


5. अप्रैल महीना खत्म होते ही जम्मू-कश्मीर की राजधानी जम्मू से श्रीनगर हो जायेगी. इसे दरबार मूव के नाम से जाना जाता है. छह माह में राजधानी बदलने की शुरुआत महाराजा गुलाब सिंह ने 1872 में की थी. मई से अक्तूबर तक राजधानी श्रीनगर और नवंबर से अप्रैल तक जम्मू होता है. राजधानी बदलने में कितने दिन का समय लगता है.
(क) तीन सप्ताह (ख) एक सप्ताह (ग) दो सप्ताह


6. इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष सिंगल्स खिताब दक्षिण कोरिया के किस खिलाड़ी के नाम रहा.
(क)वान हो शान (ख) जुई (ग) तांतोवी


सही उत्तर 1.(क) 2.(क) 3.(क) 4.(ग) 5.(ख) 6.(क)


1. दक्षिण चीन सागर में हुंगयान द्वीप का नाम बदलने को लेकर किन दो देशों के बीच विवाद काफी बढ. गया है?
(क)जापान-चीन (ख) चीन-फिलीपींस (ग) चीन-भारत


2. सीरिया में जारी विरोध के बीच राष्ट्रपति ने 250 संसदीय सीटों के लिए मतदान करवाया. सीरिया के राष्ट्रपति का नाम क्या है ?
(क)बसर अल बसद (ख) होस्नी मुबारक (ग) अब्दुर रहीम अल कीब


3. पाकिस्तान सरकार के साथ काम करने में असर्मथता जताते हुए राजदूत कैमरून मुंटर ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. वह पाकिस्तान में किस देशके राजदूत हैं?
(क)अमेरिका (ख) इंगलैंड (ग) ऑस्ट्रेलिया


4. वर्ष 1999 में यूरोपीय संघ के गठन के बाद इस समय बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा 10.9 फीसदी है. यूरोपीय संघ में फिलहाल कितने सदस्य देश हैं?
(क)15 (ख) 16 (ग) 17


5. वैज्ञानिकों के मुताबिक, हल्दी में पाये जाने वाले तत्व करक्यूमिन से किस तरह के कैंसर का इलाज किया जा सकता है?
(क) आंत का कैंसर (ख) ब्लड कैंसर (ग) त्वचा


6. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की हज यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी नीति को खारिज करते हुए इसे कितने वर्षों में खत्म करने का फैसला दिया?
(क) 5 वर्ष (ख) 8 वर्ष (ग) 10 वर्ष


7. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में फिलहाल कितने पायदान पर हैं?
(क) 170 (ख) 190 (ग) 180


सही उत्तर 1.(ख) 2.(क) 3.(क) 4.(ग) 5.(क) 6.(ग). 7.(ग)


1. भीषण एटमी हादसा झेल चुके किस देश ने परमाणु बिजली का उत्पादन नहीं करने का फैसला किया है?
(क)जापान (ख) फ्रांस (ग) रूस


2. फिलीपींस की राजधानी मनीला में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के संचालक मंडल का अध्यक्ष किसे चुना गया है ?
(क)यशवंत सिन्हा (ख) प्रणब मुखर्जी (ग) पी चिदंबरम


3. दमित्रि मेदवेदेव के बाद रूस में व्लादिमीर पुतिन ने 7 मई को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाल लिया. वह अब तक कितनी बार रूस का राष्ट्रपति बन चुके हैं?
(क)दो (ख) तीन (ग) चार


4. भारतीय रक्षा संगठन ने मिसाइल रक्षा कवच विकसित करने की बात कही है. इसे किस संगठन ने विकसित किया है?
(क)डीआरडीओ (ख) इसरो (ग) बार्क


5. नेपाल में ऐतिहासिक कदम के तहत सभी दलों ने प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई की अगुवाई में मिल कर सरकार का गठन किया है. सभी दलों की इस सरकार को क्या नाम दिया गया है?
(क) राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार (ख) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक सरकार (ग) राष्ट्रीय एकता सरकार


6. ‘हे ग्रुप’ के अध्ययन के मुताबिक, एशिया की दस शीर्ष कंपनियों में टाटा को किस पायदान पर रखा गया गया है?
(क) पहले (ख) पांचवें (ग) दसवें


7. भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने हांगकांग को हरा कर पहली बार एशियन खिताब जीत कर इतिहास बनाया. यह प्रतियोगिता कहां आयोजित की गयी?
(क) कुवैत (ख) नयी दिल्ली (ग) बीजिंग


सही उत्तर 1.(क) 2.(ख) 3.(ख) 4.(क) 5.(ग) 6.(ख). 7.(क)


1. ईरान के संसदीय चुनाव में अधिकांश सीटों पर विरोधियों की जीत को राष्ट्रपति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वहां के राष्ट्रपति का नाम क्या है?
(क)महमूद अहमदीनेजाद (ख) अयातुल्ला खमैनी (ग) महमूद असद


2. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार कौन होंगे?
(क)जॉन मैक्केन (ख) निक्की हेली (ग) मिट रोमनी


3. चीन और अमेरिका के बीच सुरक्षा एवं आर्थिक वार्ता के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की. चीनी राष्ट्रपति का नाम क्या है?
(क)हू जिंताओ (ख) बेन जियाबाओ (ग) झेन झियामिंग


4. एक शोध के मुताबिक शरीर में मौजूद जैव घड़ी किस बीमारी की वजह बनती है?
(क)मोटापा-मधुमेह (ख) मोटापा-कैंसर (ग) मधुमेह-कैंसर


5. विश्‍व मजदूर संगठन (आइएलओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के अंत तक बेरोजगारों की संख्या में और बढ.ोतरी होगी. आइएलओ के अनुसार इस साल के अंत तक कितने लोग बेरोजगार होंगे?
(क) 2 करोड़ 14 लाख (ख) 2 करोड़ 12 लाख (ग) 2 करोड़ 10 लाख


6. यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसी इएसए किस ग्रह पर मिशन भेजने की तैयारी में है?
(क) बृहस्पति (ख) मंगल (ग) शुक्र


7. स्टार समूह ने भारत में समाचार से हटने और एबीपी समूह के साथ ब्रांड समाप्त करने का फैसला किया. स्टार समूह के प्रमुख कौन हैं?
(क) जेम्स मडरेक (ख) रूपर्ट मडरेक (ग) रोजर मडरेक
 
सही उत्तर 1.(क) 2.(ग) 3.(क) 4.(क) 5.(ख) 6.(क). 7.(ख)







No comments:

Post a Comment